The Kerala Story 2 की कहानी: पहली फिल्म से आगे क्या है?
The Kerala Story 2: Goes Beyond की कहानी पहली फिल्म की तरह ही संवेदनशील मुद्दों पर केंद्रित है, लेकिन अब स्कोप बड़ा हो गया है। फिल्म तीन युवा हिंदू लड़कियों की जिंदगी दिखाती है – सुरेखा (उल्का गुप्ता), दिव्या (अदिति भाटिया) और नेहा (ऐश्वर्या ओझा) – जो अलग-अलग राज्यों (केरल, मध्य प्रदेश और राजस्थान) से हैं। ये लड़कियां पारंपरिक परिवारों से बाहर निकलकर प्यार चुनती हैं, लेकिन वो प्यार धोखे, जबरन कन्वर्शन, कंट्रोल और हिंसा में बदल जाता है।
फिल्म दिखाती है कि कैसे रोमांस की शुरुआत खुशियों से होती है, लेकिन धीरे-धीरे ये रिलेशनशिप्स कंट्रोल, साइलेंस और फ्रीडम की मौत बन जाते हैं। प्रोड्यूसर विपुल अमृतलाल शाह कहते हैं – “They targeted our daughters… This time, we do not stay silent.” ट्रेलर में शरिया लॉ की एक डरावनी विजन दिखाई गई है – अगले 25 सालों में भारत कैसे इस्लामिक स्टेट बन सकता है। एक सीन में बीफ खाने और कन्वर्शन का मुद्दा भी है, जो सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा वायरल हुआ।
कहानी स्पॉइलर फ्री रखते हुए इतना कह सकते हैं कि फिल्म लव जिहाद, फोर्स्ड कन्वर्शन और सोसाइटी पर उसके असर को पैन-इंडिया लेवल पर दिखाती है। पहली फिल्म सिर्फ केरल पर फोकस थी, लेकिन The Kerala Story 2 अब पूरे देश की युवा लड़कियों की कहानियां बताती है। निर्देशक कमख्या नारायण सिंह ने इसे “वेक-अप कॉल” बताया है। फिल्म 131 मिनट की है और UA 16+ सर्टिफिकेट के साथ रिलीज हुई।
The Kerala Story 2 का कास्ट और क्रू: कौन हैं स्टार्स?
The Kerala Story 2 में नई टीम है। पहली फिल्म के डायरेक्टर सुदीप्तो सेन को रिप्लेस किया गया – प्रोड्यूसर विपुल शाह ने कहा कि उनकी स्क्रिप्ट “absolute trash” थी। अब डायरेक्टर कमख्या नारायण सिंह हैं, जिन्होंने पहले कई वेब सीरीज और फिल्में की हैं।
मेन कास्ट:
-
उल्का गुप्ता – सुरेखा (केरल की प्रोग्रेसिव लड़की जो UPSC की तैयारी करती है)
-
अदिति भाटिया – दिव्या (16 साल की डांसर गर्ल)
-
ऐश्वर्या ओझा – नेहा (राजस्थान/मध्य प्रदेश से)
-
सुमित गहलावत – सलीम
-
अर्जन सिंह औजला – फैजान
-
युक्तम खोलसा – रशीद
-
अल्का अमीन – हाफ्सा बेगम

















